फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने खिलाने की परंपरा संग कमाई का मेल है होटल मैनेजमेंट कोर्स
विज्ञापन

- मई या जून में आयोजित होती हैं प्रवेश परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। यदि आप स्वाद के शौकीन हैं, आपको खाना और खिलाना दोनों ही पसंद हैं, तो होटल मैनेजमेंट का क्षेत्र आपके लिए बेहतर करियर विकल्प बन सकता है। इस क्षेत्र में बेहतर कमाई के साथ साथ आगे बढ़ने के बहुत अवसर हैं। बड़े होटलों या रेस्तरां अपने स्टाफ के चयन के वक्त प्रशिक्षित प्रोफेशनल को जगह देते हैं। इसके लिए इस क्षेत्र में स्नातक , परास्नातक, डिप्लोमा आदि कोर्सों का विकल्प है। इन कोर्सों में दाखिले के लिए मई या जून में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। यह क्षेत्र अपार संभावनाओं का क्षेत्र है। देश के विकास के साथ साथ होटल इंडस्ट्री लगातार विकसित हो रही हैं। भारत विविधता का देश है, और यही विविधता इसके खाने में भी देखने को मिलती है। यही कारण है कि देश ही नहीं विदेशों से आए लोगों को भी यहां के व्यंजन आकर्षित करते हैं।

नोएडा में क्या हैं विकल्प
देश का प्रतिष्ठित इंडियन कलनरी इंस्टीट्यूट नोएडा में खुल चुका है। भारत सरकार द्वारा खोले गए यह संस्थान देश में अपने तरह का पहला संस्थान हैं। यह संस्थान पर्यटन मंत्रालय एवं भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। अभी इस संस्थान के पहले सत्र में स्नातक स्तर पर कोर्स का संचालन किया जा रहा है। लेकिन मंत्रालय की योजना यहां स्नातक, परास्नातक, पीएचडी, डिप्लोमा आदि कोर्स कराने की है। इसके लिए अप्रैल माह में प्रवेश परीक्षा के फॉर्म उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं संभावनाएं
होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद आप होटल एवं रेस्टोरेंट आदि में विभिन्न जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही इस कोर्स के बाद आप इस क्षेत्र में स्वयं का उद्योग भी लगा सकते हैं। विभिन्न होटलों में रसोई स्टीवर्डिंग सुपरवाइजर, सहायक प्रबंधक / भोजनालय प्रबंधक, गेस्ट रिलेशन एग्जिक्यूटिव (जीआरई), अस्सिटेंट मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन, असिस्टेंट गेस्ट डिलाइट मैनेजर, फ्रंट ऑफिसर मैनेजर, रेस्तरां कप्तान, सैफ, हाउसकीपिंग एसोसिएट / टीम लीडर जैसे पदों पर भर्तियां की जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें