फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान बोला भारत ने किया उल्लंघन सिक्कम सेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोकलम गतिरोध के लिए पाक ने भारत को जिम्मेदार ठहराया
विज्ञापन

एजेंसी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सिक्किम सेक्टर के दोकलम में भारत और चीनी सुरक्षा बलों के बीच करीब दो महीने से जारी गतिरोध को लेकर बृहस्पतिवार को चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय शांति बनाए रखना सभी देशों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान ने सिक्किम सेक्टर में भारतीय उल्लंघन का उल्लेख किया था और क्षेत्र में भारतीयों द्वारा पैदा की जाने वाली युद्ध की स्थिति पर चिंता भी व्यक्त की थी, जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को खतरे में डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सभी देशों की जिम्मेदारी है कि वह क्षेत्र में शांति और साझेदारी को बढ़ावा दे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह भी देखा गया है कि जब से भारत में भाजपा की सरकार आई है तब से भारत-पाक रिश्तों में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें