फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर लगाई 10 हजार की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर लगाई 10 हजार की चपत
पलवल। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटीएम से पैसे निकाल रहे एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 10 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार गांव रिंडका निवासी शंकरलाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत नौ जुलाई को वह किसी काम से पलवल आया था। जहां पर उसे कुछ रुपयों की जरूरत पड़ी तो पीड़ित तुहीराम कालोनी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकाल रहा था, उसी दौरान वहां एक युवक मौजूद था। मशीन से पैसे नहीं निकलने पर उक्त युवक ने पीड़ित के पैसे निकाल देने की बात कही। विश्वास करके पीड़ित ने उक्त युवक को अपना एटीएम दे दिया। इसी दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और कहा कि शायद मशीन में रुपये नहीं हैं। इस पर पीड़ित वहां से चला गया। कुछ समय बाद पीड़ित के फोन पर संदेश आया कि उसके खाते से दस हजार रुपये निकल चुके है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें