नूंह। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 9 नए मामले सामने आए। वहीं 5 मरीजों के ठीक होने की जानकारी भी मिली। बादली में एक, मेडिकल कॉलेज नलहड़ में एक, बाजड़का में एक, मानूवास में तीन, खेड़ला नूंह में एक, नूंह शहर में एक और संगेल में एक केस मिले हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विभाग दिन-रात काम कर रहा है। विभाग की टीम लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों का टेस्ट किया जा रहा है।
बता दें, कि जिले में कोरोना के 44 मरीज हैं। कुल 660 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 603 मरीज ठीक हो गए हैं। कुल 21780 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है, जिनमें से 15797 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 5983 लोगों की निगरानी जारी है। 20757 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 19830 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 168 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।