परीक्षा के लिए जिले में बने 9 केंद्र, चार हजार छात्र होंगे शामिल
नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 28 जुलाई को आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब चार हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सीबीएसई और स्कूल प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्रों की बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और एडमिट कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा में वे विद्यार्थी शामिल होते हैं, जो बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं। नोएडा सीबीएसई कोऑर्डिनेटर और एपीजे स्कूल की प्रिंसिपल नेहा शर्मा ने बताया कि जिले में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए नौ केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें करीब चार हजार छात्र-छात्राएं अलग-अलग विषयों की परीक्षा देंगे। ब्यूरो