फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88 अस्पतालों में 8583 लोगों का लगा टीका

विज्ञापन
जिम्स में कोविड-19 की दूसरी डोज लगवाते ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
नोएडा। जिले में बृहस्पतिवार को 88 अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया पूरी हुई। पहली बार 45 वर्ष से अधिक स्वस्थ लोगों का भी टीकाकरण हुआ। इससे पहले 60 वर्ष या अधिक एवं 45 वर्ष से अधिक गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों का ही टीकाकरण किया जा रहा था। आयु सीमा में छूट मिलने के बाद जिले के टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 अप्रैल को 90 केंद्रों पर 10 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य बनाया गया था। लेकिन 88 अस्पतालों में 8583 लोगों का ही टीकाकरण संपन्न हो सका। इनमें से सरकारी अस्पतालों में 4427 लोगों एवं निजी अस्पतालों में 4156 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिले के 49 सरकारी एवं 39 निजी अस्पताल टीकाकरण प्रक्रिया में शामिल हुए। 60 या उससे अधिक आयु के 3240 लोगों का टीकाकरण हुआ। जबकि 45 से 59 वर्ष के 5003 लोगों का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण प्रभारी डॉ नीरज त्यागी ने कहा कि टीकाकरण प्रक्रिया को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। जल्द ही अस्पतालों एवं लाभार्थियों की संख्या में और वृद्धि की जाएगी।
जरूरतमंदों को मिलेगी केंद्रों तक आनेजाने के लिए वाहन सुविधा
जिले में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए नए प्रयास किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार से टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। वहीं अब जिन लोगों को केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है उन्हें जल्द ही पिक अप एवं ड्राप की सुविधा भी मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग विभिन्न संस्थाओं की मदद से इसकीयोजना बनाने में जुट गया है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि टीकाकरण का लक्ष्य दोगुने से अधिक हो चुका है। केंद्र की संख्या 90 कर दी गई है। जिसे और बढ़ाया जाएगा। जो लोग आयु या स्वास्थ्य कारणों से टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं। उन्हें घर से टीकाकरण केंद्र आने के लिए वाहन सुविधा देने पर भी विभाग विचार कर रहा है। इसके लिए खास एंबुलेंस चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मार्च माह के निर्धारित टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 116 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। वहीं अप्रैल के लिए निर्धारित लक्ष्य को विभाग 15 तारीख तक ही पूरा कर लेने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

एक सदस्य का टीकाकरण देगा सबको लाभ
टीकाकरण प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि भले ही टीकाकरण 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का हो रहा हो। लेकिन इसका असर सभी पर पड़ेगा। 45 से अधिक आयु के बीच कोरोना मृत्युदर अधिक रही है। जबकि इससे कम आयु के मरीज तो अधिक मिलते हैं, लेकिन मृत्युदर कम रहती है। साथ ही परिवार के कुछ सदस्यों का टीकाकरण हुआ तो अन्य में संक्रमण का खतरा भी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें