फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ रुपये से होगी बिजली व्यवस्था दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चार करोड़ रुपये से होगी बिजली व्यवस्था दुरुस्त
विज्ञापन

तावडू। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत इस कार्य को कराने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से उपमंडल के 29 फीडरों पर काम किया जाएगा। यह जानकारी ऑपरेशन विभाग तावडू के एसडीओ संदीप कुंडू ने दी।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि निगम की ओर से क्षेत्र के 29 फीडरों पर मरम्मत कार्य किया जायेगा। इनमें 17 फीडर कृषि और 9 फीडर ग्रामीण घरेलू वहीं दो अर्बन फीडर शामिल हैं। इस योजना के तहत लाइनों पर नये सर्किट स्विच, पुराने कंडक्टर को बदलने, अधिक दूरी की स्पैन के बीच में पोल लगाने, ढीली लाइनों को ठीक करने सहित अन्य मरम्मत कार्य किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य पर करीब चार करोड़ की लागत आयेगी इसके लिए निगम द्वारा ऑडर कर दिया गया है। लाइनों की सुधारीकरण से लाइनों में फाल्ट कम होंगे और उपभोक्ताओं को नियमित बिजली उपलब्ध होगी। यह कार्य गर्मी शुरू होने से पहले लगभग पूरा कर लिया जायेगा। एसडीओ ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत ये कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें