बाबा बालकनाथ मंदिर तिराहे पर डायवर्जन
नोएडा। बाबा बालकनाथ मंदिर तिराहे पर पीक टाइम में लगने वाले जाम से निपटने के लिए ट्रॅैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। तिराहे को बंद कर यू-टर्न की अस्थाई व्यवस्था की गई है। सेक्टर-63 व 70 की ओर से आने वाले वाहन सीधे सेक्टर-71 नहीं जा सकेंगे। वाहन चालकों को सेक्टर-122 से यू-टर्न लेना होगा। सेक्टर-71 की ओर से सराफाबाद जाने वाले वाहनों को भी सेक्टर-122 से यू-टर्न लेना होगा। ब्यूरो