फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन की चपेट में आने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइटेंशन की चपेट में आने से बच्चे की मौत
विज्ञापन

- पड़ोस में ही निर्माणाधीन घर की रैलिंग को छूते हुए जा रही है हाइटेंशन लाइन
होडल। गांव बेढ़ा पट्टी में बिजली विभाग की लापरवाही से हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा स्कूल से आकर खाना खाने के बाद पड़ोस में निर्माणाधीन मकान को देखने गया था। इसी मकान की रैलिंग को छूते हुए हाइटेंशन लाइन जा रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता योगेश कुमार सौरोत ने बताया कि बच्चे का नाम सोजल था। घटना दोपहर एक बजे की है। जब छात्र सोजल स्कूल से आने के बाद अपने घर के पास बन रहे एक निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए गया हुआ था। वहीं मकान के साथ ग्रिल के साथ गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल छात्र को पलवल के अस्पताल जहां डॉक्टरों में छात्र को मृतक घोषित कर दिया। सोजल विद्या आनन्द सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सातवीं कक्षा पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें