फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेतज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति सहित छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
विज्ञापन

जेवर। अदालत के आदेश पर जेवर कोतवाली पुलिस ने जहांगीरपुर निवासी महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। जेवर कोतवाली के जहांगीरपुर कस्बा निवासी कलुआ ने बेटी नसरीन का 11 मार्च 2015 को कृष्णा कॉलोनी, पलवल निवासी शान मोहम्मद के साथ निकाह किया था। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करने लगे। 20 जून 2018 को ससुराल वालों ने दहेज में 50 हजार रुपये व कार की मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत का रुख किया। अदालत के आदेश पर मंगलवार को जेवर कोतवाली पुलिस ने पलवल निवासी पति शान, जेठ इमरान व मुन्ना, जेठानी रजनी व रुखसार और सास नूरनिशॉ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें