फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से 20 फुट नीचे गिरी कार, चालक की मौत 7 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद के ध्यानार्थ :-
विज्ञापन

टायर फटने से 20 फुट नीचे गिरी कार, चालक की मौत
- यमुना एक्सप्रेसवे पर रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, 7 घायल
- शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से खुर्जा जा रहे थे सवार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा यमुना एक्सप्रेसवे से शुक्रवार रात इको कार टायर फटने से 20 फुट नीचे सर्विस रोड पर आ गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई और साथ में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार शादी समारोह में शामिल होने शाहदरा दिल्ली से खुर्जा जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उस्मानपुर शाहदरा दिल्ली निवासी उमेश यादव इको कार से सात अन्य लोगों के साथ खुर्जा शादी समारोह में जा रहा था। कार को उमेश ही चला रहा था। रबूपुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव के पास पहुंचते ही कार का 1 टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए 20 फुट नीचे सर्विस रोड पर आ गिरी। हादसे में उमेश यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार गिरीश उर्फ पम्मी, दिनेश, आशीष, संदीप, मोनू, संजीव और लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरीश की हालत चिंताजनक बताई गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा कर पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे की सूचना शाहदरा निवासी परिजन व खुर्जा निवासी रिश्तेदारों को दे दी गई है। 20 फीट नीचे गिरकर इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें