फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की प्रकोष्ठ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: भाजपा में परिवारवाद-जातिवाद की राजनीति नहीं : महाना
विज्ञापन

इंदिरागांधी कलाकेंद्र में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की सभा में पहुंचे प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ‘देश में भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति कर रही हैं। भाजपा में मोदी हो या फिर योगी दोनों ही ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जहां कोई भी राजनैतिक नेता नहीं है, लेकिन कांग्रेस, बसपा और सपा सभी में अपने-अपने परिवार के लिए राजनीति की जाती है।’ यह बातें रविवार को यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सेक्टर-6 स्थित प्रबुद्ध प्रकोष्ठ नोएडा महानगर के कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं और जो भी केंद्र या राज्य की योजनाएं चल रही हैं, उन सभी को आम जन तक पहुंचाया जाए, ताकि सभी सुविधाओं का पात्र लोगों को लाभ मिल सके। केंद्र की योजनाओं का लाभ अगर पात्र लोगों को मिलेगा तो ही मोदी और योगी का 18-18 घंटे काम करना सफल होगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में सपा-बसपा केवल पैसे के लिए राजनीति करते हैं। दलित की बेटी आज दौलत की बेटी हो गई और सपा के नेताओं की सच्चाई पूरे देश के सामने आ गई है कि वहां पर ताज के लिए लड़ाई है। भाजपा की फिर से मजबूत स्थिति को देखते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस तिलमिला रहे हैं जिससे आपस में गठबंधन बनाकर भाजपा को घेरने का काम करने में जुटे हुए हैं, लेकिन आज जनता सब कुछ जान चुकी है कि केवल भाजपा को रोकने के लिए सारी पार्टियां एक हो रही हैं, लेकिन जनता ऐसा होने नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष करके आगे जाता है और वह लंबे समय तक काम करता है जिससे संगठन और मजबूत होता है। प्रबुद्धजनों की सभा इसका उदाहरण है कि समाज में उनकी सबसे अहम भूमिका है। सरकार की सभी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने काम किया जाता है। इस मौके पर प्रदेश संयोजक अनिल मिश्र, प्रदेश सह संयोजक मनोज सिवाच, विधि प्रकोष्ठ के अमिताभ सिन्हा, प्रशांत वशिष्ठ, योगेश कौशिक, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिन शर्मा और आनंद तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें