फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैध कालोनी को नियमित न करने से शहर के लोगो में सरकार के प्रति भारी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों को नियमित न करने से लोगों में रोष
विज्ञापन

- सरकार ने 17 में मात्र 2 कॉलोनियों को किया नियमित
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। सरकार द्वारा शहर की 15 अवैध कॉलोनियों को नियमित न करने से शहर के लोगों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी फैलती जा रही है। साथ ही एक बार फिर शहर में विकास का पहिया थमता नजर आ रहा है क्योंकि नगरपालिका पर अवैध कालोनी में विकास राशि खर्च करने पर पाबंदी है।
फिरोजपुर झिरका नगरपालिका द्वारा पिछले दिनों सरकार को 17 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। सरकार की ओर से मात्र दो कॉलोनियों सिविल लाइन स्थित शांति सागर कालोनी एवं रतन लाल कालोनी पार्ट 1 को नियमित करने के आदेश दिए गए हैं। शेष भगत सिंह पार्ट 1,भगत सिंह पार्ट 2, ढोण्ड शेख, आई टी आई रोड, रतन कालोनी पार्ट 2, सिविल लाइन पार्ट 2, सिविल लाइन पार्ट 3, इंदिरा कालोनी पार्ट 1, पार्ट 2, शिव कालोनी पार्ट 1, एकता कालोनी पार्ट 1, पार्ट 2, पार्ट 3, पार्ट 4,पार्ट 5 अवैध कालोनियों को नियमित नहीं किये जाने से शहर के लोगों में सरकार के प्रति काफी नाराजगी फैलती जा रही है। लोगों की नाराजगी के पीछे बताया गया कि अवैध कालोनियों में नगरपालिका के विकास पर प्रतिबंध है। यानी शहर की इन कालोनियों में आबाद लोगों को सरकार की हर सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नं0 1 की पार्षद शाहरूनी के पति शराफत के अलावा नसीर अहमद, जान मोहम्मद, सकील, आई टी आई कॉलोनी के आबाद सुनील कुमार ने कहा कि सरकार को शहर में विकास हित को देखते हुए 15 अवैध कालोनियों को और नियमित करना चाहिए था। जिससे शहर में समान विकास का सपना साकार हो सकता था। गांव के लोग रोजीरोटी के तलाश में शहर में बसते जा रहे हैं। कालोनी नियमित होने पर बिजली, पानी, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि की सुविधा नगरपालिका की ओर से आराम से मिल सकती थी।
जो भी कमी रही है उसे दूर कर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से शेष अवैध कॉलोनियो को नियमित कराया जाएगा। - शाहीन, प्रभारी चेयरमैन, नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें