फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह खंड के विकास के लिए 77 करोड़ की घोषणा और शिलान्यास
विज्ञापन


नूंह। मेवात के विकास के लिए प्रदेश ही नहीं केंद्र सरकार भी फिक्रमंद है। हरियाणा सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले के विकास में कोई कसर न छोड़ी जाए। ताकि मेवात पिछड़े जिलों की श्रेणी से उठकर विकसित जिलों की श्रेणी में आ जाए। ये बातें रविवार को नूंह की नई अनाजमंडी में आयोजित विकास रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। इस दौरान उन्होंने 77 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं और शिलान्यास किया। साथ ही आलदोका, छपेड़ा और इंडरी में पार्क कम व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया
धनखड़ ने विकास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए लागत से डेढ़ गुना दाम देने की शुरुआत की है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसलों की मुआवजा राशि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार कर दी है। जिस पर पिछले चार साल में 3600 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, किसानों को खाद की परेशानी न हो इसलिए सरकार के पास हर समय दो लाख टन फालतू खाद मौजूद रहती है।
विज्ञापन

मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा नेताओं द्वारा रखे गए मांगपत्र की सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा करने के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 15 करोड़ और नूंह शहर के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। नूंह विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 57 करोड़ रुपये की 36 विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इसके अलावा कई करोड़ की लागत से बनी आलदोका, छपेड़ा और इंडऱी में पार्क कम व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया। इंडरी गांव के लिए 33 केवी के बिजली सब-स्टेशन का शिलान्यास भी किया।
इस मौके पर गौसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला, चेयरमैन रहीश खान, जिला प्रभारी डीसी यादव, चेयरमैन औरंगजेब, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप देशवाल, कुंवर संजय सिंह, गोपाल पटेल पिनगवां, जाहिद हुसैन चेयरमैन, नरेंद्र पटेल, शिवराम दिहाना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बीरपाल कालियाका, मार्किट कमेटी पुन्हाना के चेयरमैन उमेश आर्य, रमेश मानूवास, सुनील पिनगवां, बल्ला खटाना, नत्थू गुर्जर, कमल इंडऱी समेत हजारों कार्यकर्ता व समर्थक तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

मेवात कैनाल पर होगा जल्द कार्य
कृषि मंत्री ने कहा कि पिछली बार जब मुख्यमंत्री ने फिरोजपुर झिरका में रैली को संबोधित किया था तो उस समय उन्होंने मेवात को एक बड़ी सौगात देने की घोषणा की थी। जिस मेवात कैनाल के नाम पर कांग्रेस और इनेलो लगातार मेवात में राजनीति कर लोगों के वोट हथियाती रही है, उस मेवात कैनाल को उनकी सरकार ने बनाने की घोषणा और मेवात केनाल के पाइप लाइन परियोजना की दिल्ली आईआईटी से फिजीबिल्टी रिपोर्ट सकारात्मक मिल चुकी है, सिर्फ पानी की क्षमता बढ़ाने की रिपोर्ट आनी बाकी है, उसके आते ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।

लाइसेंस नवीनीकरण के मामले में परिवहन मंत्री से मिलेंगे
भाजपा के प्रत्याशी रहे कुंवर संजय सिंह द्वारा हैवी ड्राइविंग लाइसेंसों के नवीनीकरण का मुद्दा उठाने पर कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर मेवात के ड्राइवरों के लाइसेंसों के नवीनीकरण के मुद्दे को उनके सामने उठाकर कोई रास्ता रास्ता निकला जाएगा।
विज्ञापन


हर गांव में शहीदों की याद में गौरव पट्ट
मंत्री ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि मेवात शहीदों की धरती हैं। जैसे शहीदों के लिए मीनारें बनाई गई थी, उसी तर्ज पर हर गांव में शहीदों की याद में गौरव पट्ट बनवाए जा रहे हैं। इसके अलावा 1857 की क्त्रसंति, प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध, आजाद हिंद फौज में शहीद होने वाले तथा परमवीर चक्त्रस्, शौर्य चक्त्रस्, महावीर चक्त्रस् जैसे देश के उत्कृष्ट सम्मान को पाने वाले सैनिकों की याद में उनके गांवों में विशाल मूर्तियां स्थापित कर स्मारक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें