अच्छा काम करने वाली आशाओं को मिला सम्मान
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को आईएमए हाउस में आशा सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें जिले के स्वास्थ्य कर्मी (आशा) शामिल हुए। सम्मेलन आशाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने में आशाओं की बहुत भूमिका होती है। वो ग्रामीणों के लोगों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में बताती हैं। हर साल 23 अगस्त को आशा दिवस मनाया जाता है। सम्मेलन में अच्छा काम करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया।
बिसरख ब्लॉक में नाजमा खातून पहले स्थान, राजकुमार दूसरे और मंजू तीसरी स्थान पर रहीं। दादरी से राजरानी पहले स्थान, कुमेश दूसरे स्थान और सुशीला तीसरे स्थान पर रही। दनकौर से वितेश पहले स्थान, शशि देवी दूसरे स्थान और सुशीला तीसरे स्थान पर रही। वहीं, जेवर में गायत्री पहले स्थान, लता दूसरे स्थान और श्यामवती तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में एडिशनल सीएमओ डॉ. वीबी ढाका और सुनील दोहरे आदि मौजूद रहे। ब्यूरो