फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के बीच जाकर अधिकारी सुनेंगे समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियाें के बीच जाकर अधिकारी सुनेंगे समस्या
विज्ञापन

नोएडा। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के बाद छोटे व्यापारियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इस साल 2 जुलाई को व्यापारियों की सुविधा के लिए ‘वाणिज्यकर विभाग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत की गई थी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही ने अभियान को भी पलीता लगा दिया। अभियान की सुस्ती पर मुख्यालय ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दोबारा से व्यापारियों के बीच जाने की हिदायत दी है। सभी सहायक आयुक्तों और वाणिज्यकर अधिकारियों को अभियान की दैनिक समीक्षा कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त आयुक्त (विधि) ने सर्कुलर के जरिये एक करोड़ से कम टर्नओवर वाले व्यापारियों के स्थल पर जाकर उनके ई-मेल आईडी व फोन नंबर अपडेट करने के साथ अभियुत्थान पोर्टल पर फोटो अपलोड करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रिटर्न दाखिल करने में आ रही समस्या को दूर करने के साथ पाक्षिक कार्यशाला आयोजित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें