फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का फॉलोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप:
विज्ञापन

कोठी में हुई 17 लाख की चोरी का सुराग नहीं
- पीड़ित तीन माह से थाने के चक्कर लगा रहे पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-46 की एक कोठी में तीन माह पहले बदमाशों ने एक परिवार को बेसुध कर करीब साढ़े 17 लाख रुपये की चोरी की थी। जिसकी पीड़ित ने थाने में शिकायत की थी। पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार थाने के चक्कर लगा रहा है लेकिन पुलिस अब तक उन बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

सेक्टर-46 स्थित ए-439 में लखमी सिंह, पत्नी सविता सिंह व दो बच्चों के साथ रहते हैं। 12 मई को खाना खाने के बाद पीड़ित परिवार एक कमरे में सोने चला गया था। बाउंड्री वॉल फांदकर बदमाश कोठी में घुस गए थे। पीड़ित का कहना है कि बदमाश उन्हें बेसुध कर अलमारी में रखे गहने व नकदी लेकर फरार हो गए थे। जिसमें 15 लाख के गहने व ढाई लाख रुपये नकद थे। पुलिस ने इसकी शिकायत भी 24 घंटे बाद दर्ज की थी। पीड़िता सविता सिंह का कहना है कि वह तीन माह से थाने के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एसएसपी व एसपी सिटी से भी मामले को लेकर बातचीत की गई। उन्होंने भी आश्वासन देकर मामले को रफा-दफा कर दिया। पीएम व सीएम को ट्वीट भी किया। लेकिन कोई कदम नहीं उठाए गए। इस मामले में पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में लिया था, जिसने बताया था कि इस चोरी में उसका हाथ है। आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। चोरी में मुख्य आरोपी राकेश की पहचान की गई थी, जिसे पुलिस ने पकड़ भी लिया था। पीड़िता का आरोप है कि राकेश के बारे में पुलिस ने बताया कि वह उनकी गिरफ्त से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें