जिला अस्पताल में खुलेगा जन औषधि केंद्र
नोएडा। जिला अस्पताल में 15 सितंबर तक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र शुरू हो जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को अस्पताल के दौरे के लिए टीम आई थी। इन्होंने दुकान बनाने के लिए जगह चिंहित कर ली है। पूरे जिले में छह स्थानों पर जन औषधि केंद्र शुरू होने हैं। यहां पर सस्ती दरों पर जेनेरिक दवा मिलेंगी।
सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल ने बताया कि शासन की तरफ से प्रत्येक जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बनाया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को महाराजा विनायक सोसायटी की तरफ से कुछ लोग जगह चिंहित करने आए थे। उनको जगह दिखा दी गई है। उनकी तरफ से यहां पर दुकान बनाई जाएगी। यहां पर जेनेरिक दवा मिलेगी। महाराजा विनायक सोसायटी के संरक्षक राजीव त्यागी ने बताया कि पहले फेस में प्रदेश में 108 जगह पर जन औषधि केंद्र शुरू हो चुके हैं। दूसरे फेज में गौतमबुद्ध नगर को शामिल किया गया है। कासना मेडिकल कॉलेज में औषधि केंद्र शुरू हो चुका है। ब्यूरो