फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सत्र में ई-मेल के जरिए मिलेगी कटऑफ की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सत्र में ई-मेल के जरिए मिलेगी कटऑफ की जानकारी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजकीय एवं निजी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया को सुगम बनाने की तैयारी की जा रही है। अब विद्यार्थियों को कटऑफ की जानकारी अपने ई-मेल के जरिए प्राप्त होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ई-मेल खाता एवं मोबाइल नंबर को अनिवार्य करने जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो वर्ष 2018 से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। अब तक विद्यार्थियों को कटऑॅफ की जानकारी पाने के लिए कॉलेज के चक्कर काटने होते थे। वहीं विभाग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होती है। अब आगे से इन सब परेशानियों से निजात मिल जाएगी। इस बार शुरू की गई केंद्रीयकृत दाखिला प्रक्रिया के तहत सामने आने वाली कमियों को सुधारने का काम किया जा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत हर कार्य को डिजिटल रूप देने की तैयारी हो रही है। एमडीयू भी वर्ष 2018 की दाखिला प्रक्रिया को लेकर अहम बदलाव करने जा रहा है। अगले सत्र में विद्यार्थी घर बैठे दाखिला प्रक्रिया पूरा कर सकेंगे। कॉलेज दाखिले के बाद कक्षा में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थी को कॉलेज प्रबंधन को प्रवेश नंबर बताना होगा। इस बार तकनीकी खामियों के चलते विद्यार्थियों को कम समय मिला और विलंब शुल्क के साथ फीस का भुगतान करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस बार केंद्रीयकृत दाखिला प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को सुबह से शाम तक कॉलेज परिसर में इंतजार के बाद भी निराशा हाथ लगी। विद्यार्थी अपना नंबर जानने के लिए एक से दूसरे कार्यालय के चक्कर काटते नजर आए। इसके लिए विद्यार्थियों ने एमडीयू एवं उच्चतर शिक्षा विभाग में शिकायत की थी, जिस पर अब काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें