फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 80 साल की महिला पर बंदरों ने किया हमला, सिर पर लगे 10 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, बांजरपुर गांव निवासी पीड़िता कमरे में बैठकर खा रही थीं खाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बांजरपुर गांव में बंदरों ने 80 साल की बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बंदरों को भगाया। महिला का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। उनकी हालत गंभीर है। सिर में 10 टांके लगे हैं।
परिजनों ने बताया कि पीड़िता शरबती कमरे में खाना खा रही थीं। उसी दौरान छत से होते हुए बंदरों का झुंड कमरे में घुस गया। उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन बंदरों ने हमला कर दिया। इस दौरान बंदरों ने उनके सिर पर काट लिया। परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में बंदर अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच दिन में आठ लोगों को पर किया हमला
गांव में पांच दिनों में बंदरों के हमले में राहुल (32), चिराग (14), कपिल (34), गुल्लू (28), बल्लू (38), सुनील (30) समेत आठ लोग घायल हो चुके हैं। निवासी मुनेंद्र प्रधान, सतीश भाटी और रोहित ने बताया कि गांव में नहर विभाग की कोठी का काफी बड़ा क्षेत्र है। वहां पेड़ों पर बंदर रहते हैं। बंदर जब गांव की ओर खाने की तलाश में आते हैं तो लोगों पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें