नूंह। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए। वहीं 5 मरीज ठीक हुए हैं। गुर्जर नंगला में एक, तावडू में चार, सिहरी में एक, नूंह में एक और जयसिंहपुर में एक केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विभाग की टीम गांवों में जांच कर रही है। मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच की जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है। जिले में कुल 95 मरीज हैं। 1058 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 942 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 28308 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 27948 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 360 लोगों की निगरानी जारी है। 52889 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 50835 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 708 की रिपोर्ट आनी बाकी है।