करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 6 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में 73 मेधावियों को गोल्ड मेडल और 442 शोध छात्रों को शोध उपाधियां प्रदान की जाएंगी। 10 संकायों में 50 से ज्यादा विषयों में मेडल और उपाधि दी जाएगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बृहस्पतिवार को परीक्षा समिति की हुई बैठक में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इसी सप्ताह मेडल और उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नामों की सूची जारी की जाएगी। सूची प्रकाशित होने के बाद छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी मिलेगा। यदि किसी नाम में त्रुटि या विसंगति पाई जाती है तो उसे तुरंत सुधारा जाएगा।उधर, इस बार भी मेडल सूची में छात्राओं का दबदबा है। बीते वर्षों की तरह महिला छात्रों की संख्या मेडल पाने वालों में ज्यादा है। समारोह में विभिन्न संकायों के डिग्रीधारी छात्रों के अलावा मेडल प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।