फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस यात्रा में नेताओं और होर्डिंग्स में दिखी गुटबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस यात्रा में नेताओं और होर्डिंग्स में दिखी गुटबाजी
विज्ञापन

गुरुग्राम। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कसने में प्रदेश कांग्रेस गुटबाजी के ग्रहण से उभर नहीं पा रही है। गत वर्ष अपनी हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाले कुलदीप बिश्नोई ने समन्वय समिति की बैठकों की भांति समिति की अगुवाई में आरंभ हुई परिवर्तन बस यात्रा से भी दूरी बनाए रखी। यात्रा में समिति सदस्य कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, नवीन जिंदल आदि भी शामिल नहीं हुए। वहीं यात्रा के प्रचार के लिए गुरुग्राम इलाके में लगाए गए होर्डिंग्स में भी गुटबाजी स्पष्ट दिखी।
कांग्रेस आलाकमान द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए गठित की गई प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठकों में कुलदीप बिश्नोई ने एक बार भी शिरकत नहीं की। इसी तरह वे समन्वय समिति की अगुवाई में आरंभ हुई परिवर्तन बस यात्रा में भी नहीं आए, जबकि उम्मीद जताई जा रही थी कि वे परिवर्तन बस यात्रा में शामिल होंगे। सूत्र बताते हैं कि समिति की कमान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिए जाने और उनको कोई भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दिए के कारण वे नाराज हैं। इस कारण ही वे समिति की गतिविधियों से दूरी बनाए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर कांग्रेस के बड़े नेताओं की भांति स्थानीय नेताओं के सिर पर गुटबाजी का असर दिखाई दिया। उनकी ओर से परिवर्तन बस यात्रा के प्रचार के संबंध में लगाए गए होर्डिंग्स में गुटबाजी स्पष्ट दिख रही थी। स्थानीय नेताओं ने होर्डिंग्स में पार्टी के आला नेताओं के अलावा प्रदेश के केवल अपने आका नेताओं के फोटो को ही स्थान दिया। गुरुग्राम में अधिकतर होर्डिंग्स पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थकों ने लगवा रखे थे। हुड्डा समर्थकों ने तंवर का फोटो नहीं लगवाया, वहीं तंवर समर्थकों के होर्डिंग्स में हुड्डा का फोटो गायब था। समिति के अन्य नेताओं के फोटो को अधिकांश होर्डिंग्स में स्थान नहीं दिया गया था।
विज्ञापन

परिवर्तन बस यात्रा में शामिल किरण चौधरी समस्त होर्डिंग्स को खास तौर पर देख रही थीं। उन्होंने गुटबाजी की झलक दिखा रहे होर्डिंग्स की अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें