फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी कर्मचारियों ने तहसीलदार से वेतन दिलवाने की लगाई फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी से बकाया वेतन दिलवाने की मांग
विज्ञापन

तावडू। गांव निजामपुर स्थित एक कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उनके सामने रोजी रोटी का गंभीर संकट आ गया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने तहसीलदार तावडू से मुलाकात की। उन्होंने तहसीलदार राकेश कुमार को लिखित शिकायत देकर वेतन दिलवाने की मांग की है। तहसीलदार ने कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर जल्द समस्या के समाधान दिलाने का विश्वास दिलवाया है।
सदाबीर, जितेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, राजपाल, गिरधारी लाल, पुष्पेंद्र, अफजल, प्रदीप, अनिल कुमार, राकेश, रितेश, संतोष, अरशद खान आदि कर्मचारियों ने बताया कि वह गांव निजामपुर में स्थित बिजली कंपनी में कार्यरत हैं। उन्हें पिछले तीन महीने से कंपनी द्वारा वेतन नहीं दिया गया है। जिसके कारण परिवार के पालन पोषण के लिए उन्हें कर्ज लेकर घर का खर्च चलाना पड़ रहा है। वेतन की समस्या को लेकर वह कंपनी मालिक भरत पूंज, कंपनी प्रबंधक प्रमोद मेहरा व एचआर प्रबंधक अनिल शर्मा से कई बार फरियाद लगा चुके हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकला। इससे नाराज सैकड़ों कर्मचारी संयुक्त तौर पर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय अपनी समस्या लेकर पहुंचे। लेकिन एसडीएम के नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने तहसीलदार को लिखित शिकायत देकर वेतन दिलवाने की फरियाद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, नाराज कर्मचारी सोमवार को कामकाज ठप कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अब कर्मचारियों ने समस्या के समाधान नहीं होने तक काम पर नहीं जाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें