फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए कोना------------

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडब्लूए कोना
विज्ञापन


फोटो
खाली प्लॉट पर गंदगी का अंबार्र
नोएडा। शहर में स्वच्छ भारत अभियान की पोल खुलती दिखाई दे रही है। ऐसा कोई सेक्टर नहीं है। जहां कूड़े का ढेर देखने को न मिले। हालात यह है कि लोगों को गंदगी व बदबू के बीच रहना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सेक्टर के अंदर कोई साफ-सफाई नहीं हो रही है। जिस कारण कूड़े का अंबार लगता जा रहा है।
सेक्टर-128 निवासी बालेश्वर त्यागी ने बताया कि यहां खाली पड़े प्लॉट पर कूड़े का ढेर जमा हो रखा है। बाहरी कूड़ा भी सेक्टर में ही डाला जा रहा है। पिछले कई दिनों से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का रहना दूभर हो गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। आज तक कोई अधिकारी सेक्टर में नहीं आया। अगर जल्द सफाई न कराई गई तो लोग बीमारी की चपेट में आने लगेंगे। लोगों ने बताया कि ऐसे में हम घर छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो
सड़क पर लगे लोहे के जाल से हो रहे हादसे
नोएडा। ममूरा स्थित स्ट्रीट नंबर-3 की सड़क पर लोहे के जाल से रोजाना हादसे हो रहे हैं। सड़कें पूरी तरह से कच्ची है। जिसकी वजह से यह जाल बार-बार टूट जाता है। ऐसे में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यहां के निवासी ललित ने बताया कि सबसे ज्यादा साइकिल चलाने वाले बच्चे चोटिल हो रहे हैं। साइकिल का टायर जाल में फंस जाता है। जिससे बच्चे हादसे का शिकार हो रहे हैं। दो बार प्राधिकरण से ऑनलाइन पोर्टल के जरिए शिकायत की गई है। लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं गया है।
विज्ञापन


बिजली कटौती का शुरू हुआ दौर
नोएडा। कई सेक्टरों में शनिवार दोपहर बिजली कटौती रही। ऐसा बताया जा रहा है कि बिजली की कटौती फ्लेक्चुएशन के कारण हो रही है। चूंकि पुराने सेक्टर में बिजली के तार व खंभों को आज तक बदला नहीं गया है। जिस कारण ऐसी समस्या आ रही है। सेक्टर-34 में बिजली का आना-जाना लगा रहा। शाम में भी सेक्टर-22, 12, 11, 62, 63 व अन्य सेक्टर में बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें