फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमफिल, पीएचडी, यूआरएस प्रवेश परीक्षा 20 नवंबर को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमफिल, पीएचडी, यूआरएस प्रवेश परीक्षा 20 को होगी
विज्ञापन

गुरुग्राम। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने 18 नवंबर को निर्धारित एमफिल, पीएचडी, यूआरएस प्रवेश परीक्षा को 20 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है। एमडीयू के डीन प्रो. एके राजन ने बताया कि 18 नवंबर को निर्धारित गणित, संगीत, लोक प्रशासन, ईसीई (यूआईईटी), एमई (यूआईईटी), भूगोल, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, इतिहास, विजुअल आर्ट्स, रसायन शास्त्र, टूरिज्म मैनजमेंट की एमफिल, पीएचडी/यूआरएस प्रवेश परीक्षा 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

गणित, संगीत, लोक प्रशासन, ईसीई, एमई की प्रवेश परीक्षा सुबह 9.15 बजे से 10.30 बजे तक भूगोल, अंग्रेजी एवं अर्थशास्त्र की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से 12.45 बजे तक, पर्यावरण विज्ञान, इतिहास एवं विजुअल आर्ट्स की प्रवेश परीक्षा दोपहर दो बजे से 3.15 बजे तक तथा रसायन शास्त्र एवं टूरिज्म मैनजमेंट (पर्यटन प्रबंधन) की परीक्षा शाम 4 बजे से 5.15 बजे तक होगी। इन विषयों में प्रवेश के लिए साक्षात्कार 23 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। डीन प्रो. राजन ने बताया कि केवल इन विषयों के लिए मेरिट लिस्ट 26 नवंबर को जारी की जाएगी। पहली प्रवेश काउंसलिंग 27 नवंबर को तथा द्वितीय काउंसलिंग 28 नवंबर को होगी। इन विषयों के लिए तीसरी काउंसलिंग तथा यूआरएस अवार्ड की तिथि 30 नवंबर को होगी। प्रवेश मिलने की सूरत में उसी दिन फीस जमा करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें