फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन परिवाद समिति की बैठक 27 को, राज्यमंत्री डा. बनवारी लाल सुनेंगे शिकायतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
जन परिवाद समिति की बैठक कल समस्याएं सुनेंगे राज्यमंत्री
विज्ञापन

नूंह। जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की मासिक बैठक 27 जुलाई को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री डा. बनवारी लाल करेंगे। राज्य मंत्री लोगों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका समाधान करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज कुमार ने यह जानकारी दी। बताया गया कि बैठक सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में होगी। समक्ष रखी जाने वाली जनसमस्याओं व शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें और अपने विभाग से संबंधित शिकायत पर की गई कार्रवाई के संबंध में अपना पक्ष रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें