फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलने में दूसरे मोदी से कोसों आगे हैं अफवाह मियां : तेजस्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
झूठ बोलने में दूसरे मोदी से कोसों आगे हैं अफवाह मियां : तेजस्वी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटना। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के लगाए आरोप पर पलटवार करते हुए राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश की चोर कृपा से अफवाह मियां सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री ही बन पाए लेकिन झूठ बोलने में दूसरे मोदी से कोसों आगे हैं। मोदी जी झूठों के सरगना हैं, छाती पीटकर चिल्लाते हैं कि हम 750 करोड़ का मॉल बना रहे हैं, लेकिन उनकी सहयोगी और पालतू एजेंसी ईडी, आईटी इसे मात्र 45 का ही बता रही है और सुनवाई में कोर्ट में सब सही बताएगी।
विज्ञापन

तेजस्वी ने कहा कि मिट्टी घोटाले पर बड़ा झूठ बोला, अब वो विभाग इन्हीं के पास है। भीगी बिल्ली बने बैठे हैं। कोई पत्रकार जरा इनसे मिट्टी घोटाले पर पूछे जिस पर ये जोर-ज़ोर से फुदक रहे थे। तेजस्वी ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि सृजन चोर अपने आका की दगाबाजी व मेहरबानियों के चलते चुपचाप भाई की कंपनी को फंड कर रहे हैं। वैसे भी उनके चेले ट्रांसफर-पोस्टिंग में खूब लूट मचाए हुए हैं। तेजस्वी ने कहा कि आरोप लगा देने का काम सरकार में बैठे लोगों का नहीं है। सरकार में बैठे लोग जांच कराते हैं। आरोप लगाकर भ्रमित मत कीजिए। अब तक सभी एजेंसी लगाने के बाद भी तेजस्वी का कुछ नहीं बिगाड़ पाए हैं, क्योंकि तेजस्वी है तो बच्चा लेकिन सच्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें