फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

126 करोड़ का जमीन घोटाला, यीडा ने 3 कर्मचारियों को निकाला

Wed, 27 Jun 2018 10:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण ने संविदा पर काम कर रहे तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इनमें से एक का नाम मथुरा में जमीन घोटाले की जांच रिपोर्ट में आरोपियों में शामिल है, जबकि बाकी दोनों को आरोपियों के संपर्क में रहने और उनको गोपनीय सूचनाएं देने के आरोप में निकाला गया है।

विज्ञापन


दरअसल, नियोजन विभाग में प्रबंधक के पद पर तैनात रहे बृजेश कुमार का नाम मथुरा जमीन घोटाले की जांच रिपोर्ट में आरोपियों में शामिल है। यह यीडा में संविदा पर तैनात था। इस पर कार्रवाई करते हुए यीडा ने नौकरी से निकाल दिया है। 

वहीं, भूलेख विभाग में तैनात सहायक शेर गिरी और मनोज दत्ता (दोनों सहायक) पर घोटाले के आरोपियों के संपर्क में रहने और गोपनीय जानकारी उन तक पहुंचाने की बात सामने आने पर हटा दिया गया है। पुलिस की तरफ से मोबाइल सर्विलांस की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने तीनों को हटाने की पुष्टि की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें