फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 700 छात्रों ने वार्षिकोत्सव में लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक में कक्षा दो व तीन का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें 700 छात्रों ने हिस्सा लिया। उन्होंने ‘प्रकृति के रंग रिश्तों के संग’ विषय पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुत दी। संदेश दिया कि जैसे प्रकृति के विविध रंग मिलकर जीवन को सुंदर बनाते हैं, वैसे ही पारिवारिक व सामाजिक रिश्ते जीवन को सार्थक और सुखमय बनाते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डीपीएस सोसायटी के उपाध्यक्ष वीके शुंगलू ने बच्चों को प्रकृति और रिश्तों के प्रति संवेदनशील बनने और उनका समान रूप से सम्मान करने की प्रेरणा दी। डॉ एचके पालीवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है I इनके अलावा मधु शुंगलू, एसीईओ नोएडा प्राधिकरण संजय खत्री ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। प्रिंसिपल कामिनी भसीन ने कहा कि प्रकृति का प्रत्येक रंग धैर्य, आशा और विविधता का प्रतीक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें