फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्तनिया जंगल से काटी गई खैर की 70 क्विंटल लकड़ी बरामद

Sun, 21 Sep 2025 12:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बरामद जंगली खैर की लकड़ी को ट्राॅली में भरकर धौरहरा रेंज ले जाते कर्मी । संवाद
विज्ञापन
रमियाबेहड़ (लखीमपुर खीरी)। धौरहरा रेंज के कर्मियों ने शनिवार को करीब दो बजे पढुआ थाना क्षेत्र के मोटेबाबा गांव में एक घर से करीब 70 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की है। लकड़ी जिस घर से बरामद हुई है, उस घर के लोग कई महीनों से मजदूरी करने उत्तराखंड गए हुए हैं। वन कर्मियों के मुताबिक, इस इलाके में तस्कर बहराइच के जंगलों से खैर की लकड़ी का अवैध कारोबार करते हैं।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर धौरहरा रेंज के दरोगा कृष्णलाल, फॉरेस्ट गार्ड मोहित कुमार, अंबुज मिश्रा, उत्तम पांडे, अजय दीक्षित आदि ने पढुआ थाने के मोटेबाबा गांव में छापा मारा। यहां जियाराम के वीरान पड़े घर में बेशकीमती खैर की करीब 70 क्विंटल लकड़ी बरामद की गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, जियाराम कई महीनों से परिवार सहित उत्तराखंड में मजदूरी कर रहा है। तस्करों ने खाली पड़े घर में लकड़ी इकट्ठा की। वनकर्मियों के मुताबिक, यह लकड़ी जनपद बहराइच के कतर्निया क्षेत्र के मौरौहा बीट से काटी गई है। वन तस्करों ने जंगल से लकड़ी काटकर नदी पार मोटेबाबा गांव में डंप की थी। वनकर्मियों ने बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर रेंज पहुंचा दी है। इससे पूर्व भी दर्जनों बार बेशकीमती जंगली खैर आदि की लकड़ी बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें