फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला कबड्डी टीम के लिए 70 खिलाड़ियों ने आजमाई ताकत

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के पल्ला गांव स्थित आर्यव्रत स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित हुए ट्रायल के आधार पर जिल
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पल्ला की आर्यव्रत स्पोर्ट्स अकादमी में हुए ट्रायल में 22 खिलाड़ियों का शिविर के लिए चयन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र के पल्ला गांव स्थित आर्यव्रत स्पोर्ट्स अकादमी में बुधवार को गौतमबुद्ध नगर की जूनियर बालक कबड्डी टीम के गठन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 70 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 22 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है।
विज्ञापन




चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 3 से 7 सितंबर तक आर्यव्रत स्पोर्ट्स अकादमी में ही आयोजित होगा। प्रदर्शन के आधार पर 14 खिलाड़ियों का चयन गौतमबुद्ध नगर की जिला टीम के लिए किया जाएगा। जिला टीम 8 और 9 सितंबर को गाजियाबाद के सादत नगर इकला स्थित आर्य बंधु पब्लिक स्कूल में होने वाली 50वीं जूनियर बालक जोन-बी ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। अकादमी के मैनेजर विकास भाटी और कोच दिनेश राणा ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल कौशल के आधार पर चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में यश, प्रिनु, दीपांशु, सचिन, यश, आर्य, यशराज, विनीत, आशीष, सोहित, रचित, निखिल, आदित्य, प्रिंस, शिव, अभि, सौरालिन, प्रिंस, आदिल, संवीर और कुनाल समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। इस दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कपिल शर्मा, प्रधान सुखबीर सिंह आर्य, यूपी योद्धा के कोच उपेंद्र मलिक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें