फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात और लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में मंगलवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए। वहीं 5 मरीज ठीक भी हुए हैं। तावडू में तीन, सौंध में एक, नूंह में दो और चंदेनी से एक केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग की टीम गांवों में जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच की जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के कुल 45 मरीज हैं। 1181 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1111 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 25 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 30114 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 28707 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1407 की निगरानी जारी है। 75367 के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 73109 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 701 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें