फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 7 नए मामले मिले, 3 लोग स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में रविवार को कोरोना के 7 नए मामले सामने आए। वहीं 3 मरीज स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। शाहचोखा में एक, एमपी अहीर में एक, रहना में एक, घासेड़ा में एक, खेड़ला में एक और नूंह में दो मामले मिले हैं। शनिवार को 4 लोग संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग जिले में संदिग्धों की लगातार जांच कर रहा है। सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने कहा कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच तेजी से की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें, कि जिले में कोरोना के 50 मरीज हैं। कुल 671 मामले सामने आए हैं। इनमें से 608 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 13 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 22353 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है, जिनमें से 16346 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 6007 लोगों की निगरानी जारी है। 21293 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 20329 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 171 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन जेएस पूनिया ने लोगों से अपील की है कि वे घर से बाहर निकलने पर एक दूसरे से दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें