नोएडा में मुठभेड़ के बाद एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ ग्रेटर नोएडा में हुई।
पुलिस ने बताया कि एक चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाब दिया। इसमें एक बदमाश घायल हुआ और दूसरा भाग गया जबकि एक को दबोच लिया गया।