फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहली बार निस्तारण से 68.54 प्रतिशत शिकायतकर्ता मिले संतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार निस्तारण से 68.54 प्रतिशत शिकायतकर्ता मिले संतुष्ट
विज्ञापन

- शासन स्तर पर सितंबर माह में 639 शिकायतों का लिया गया था फीडबैक
- इससे पहले संतुष्ट होने का सबसे अधिक 55 प्रतिशत रहा था आंकड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन के विभागों की शिकायतों का निस्तारण पिछले माह सबसे अच्छा रहा है। शासन स्तर से लिए गए फीडबैक में 68.54 प्रतिशत शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट मिले हैं। जबकि अब तक का सर्वाधिक स्कोर 55 प्रतिशत रहा था। फीडबैक अच्छा आने पर जिले की रैंक में भी सुधार हुआ है। सितंबर माह में जिले को प्रदेश स्तर पर 13वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन


सितंबर माह में प्रशासन को मुख्यमंत्री पोर्टल से 2577 शिकायतें मिली थी। इन सभी का निस्तारण किया गया। शिकायतों के निस्तारण की शासन स्तर समीक्षा की गई। जिसमें 639 शिकायतों पर शिकायतकर्ता को फीडबैक लिया गया। फीडबैक में 438 शिकायतकर्ता संतुष्ट मिले हैं। जबकि 201 निस्तारण से संतुष्ट नहीं थे। संतुष्ट होने वालों का प्रतिशत 68.54 रहा है। जो अब तक का सबसे अधिक प्रतिशत रहा है। इससे पहले सबसे अधिक 55 प्रतिशत संतुष्ट होने का आंकड़ा रहा है। हालांकि अभी भी काफी विभाग निस्तारण में लापरवाही बरत रहे हैं। इनमें बिसरख व दनकौर ब्लॉक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, विद्युत निगम, समाज कल्याण विभाग आदि शामिल है। अफसरों का कहना है कि लापरवाही बरतने वालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अगले माह सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें