511 विद्यालयों में पहुंचीं 7.50 लाख किताबें
यमुना सिटी (संवाद)। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुरू होने से पहले परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की पाठ्यपुस्तकों का वितरण लगभग पूरा कर लिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में करीब 7.50 लाख किताबें भेजी गई थीं, जिनमें से अब तक लगभग 6.50 लाख किताबें छात्रों को वितरित की जा चुकी हैं। शैक्षणिक सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसके चलते जेवर, बिसरख, दादरी और दनकौर ब्लॉकों के 511 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को पुस्तकें वितरित कर दी गई हैं, ताकि सत्र शुरू होते ही पढ़ाई बिना किसी बाधा के शुरू हो सके।
वर्जन
विभाग का प्रयास है कि नए सत्र की शुरुआत में ही सभी छात्रों को आवश्यक पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएं, ताकि पढ़ाई नियमित रूप से शुरू हो सके। -राहुल पवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी