फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फुटबॉल चैंपियनशिप में खेले गए 64 मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्ध नगर में चल रही सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर बालक फुटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को 128 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में कुल 64 मैच खेले गए। अगले दौर में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। तकनीकी निदेशक शिवालक राज और स्कूल के फुटबॉल कोच हिमांशु राज खारी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेनो वेस्ट स्थित ईकोटेक-11 के उमा पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है।
अंडर-17 वर्ग में द एशियन स्कूल मेरठ ने 4-0, मेरठ पब्लिक स्कूल मेरठ ने 3-0 और समरविले स्कूल नोएडा ने 7-6 से जीत दर्ज की। वहीं बिट ग्लोबल स्कूल मेरठ ने 3-2 और विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया। अंडर-14 वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन ने 3-0, ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल ने 1-0 और फादर एग्नेल स्कूल नोएडा ने 3-0 से जीत हासिल की। दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने 6-0 से जीत दर्ज की ,वहीं जेपी पब्लिक स्कूल नोएडा ने 1-0 और रामाज्ञा स्कूल नोएडा ने 2-0 से मुकाबला जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 वर्ग में सचदेवा मिलेनियम स्कूल ने 4-2, अल बरकात पब्लिक स्कूल ने 4-0, कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा ने 2-1 और दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-30 नोएडा ने 1-0 से जीत दर्ज की। चैंपियनशिप में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अगले दौर में पहुंचने के लिए खिलाड़ियों ने मैदान पर पूरा दम लगाया। आने वाले मुकाबलों में मुकाबले और रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें