फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा ने आरोपी भवानी सिंह को गिरफ्त में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अपराध शाखा ने आरोपी भवानी सिंह को गिरफ्त में लिया
गुरुग्राम। नाहरपुर रूपा गांव के युवक पर जानलेवा हमले की योजना उसकी गली में ही रहने वाले लवली-भवानी सिंह (19) और उनकेे दो साथियों सुधीर और राजू ने रची थी। विवाद के बाद भवानी सिंह की बाइक पर लवली ने दीपक को निशाना बनाते हुए तीन गोलियां मारी थीं। पुलिस ने बुधवार देर रात हुई वारदात के 36 घंटे के भीतर भवानी सिंह को काबू कर लिया। बाकी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) शमशेर सिंह ने बताया कि नाहरपुर रूपा गांव निवासी दीपक का बुधवार शाम को कॉलोनी के सुधीर और राजू के साथ गली के निर्माण को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दीपक के साथ सुधीर और राजू ने कहासुनी कर मारपीट कर दी थी। इसके बाद बुधवार रात को दोनों युवकों ने अपने दोस्त भवानी सिंह (19) और लवली केे साथ दीपक को जान से मारने की योजना बनाई, जिसमें भवानी अपनी बाइक पर लवली को बैठाकर लाया। इन चारों ने मिलकर पहले दीपक को पीटा फिर लवली ने दीपक को तीन गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में दीपक को मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। सदर थाना पुलिस ने दीपक के बयान पर चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। अपराध शाखा सेक्टर-39 प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने वारदात के 36 घंटे के भीतर भवानी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें