राजस्व वसूली में लापरवाही पर गिरेगी गाज
नोएडा। पश्चिमांचल विद्युत निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजस्व वसूली में लापरवाही पर नोएडा के संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि मेरठ जोन के नोएडा में राजस्व वसूली का आंकड़ा तय सीमा तक नहीं पहुंच पाया है। यही वजह है कि अधिकारियों के तबादले तक की बात कही जा रही है। सूत्रों की मानें तो कई अफसरों की गोपनीय जांच कराई जा रही है। इसमें उपभोक्ताओं व जनप्रतिनिधियों से अच्छा व्यवहार न करने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे अफसर निशाने पर हैं।
15 तक तबादला कर दें रिपोर्ट : नोएडा पावर कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता ने तय समय से ज्यादा तक एक ही पद पर बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के निर्देश दिए हैं। इनकी सूची 15 दिसंबर तक लखनऊ भेजने को कहा गया है।