फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपये के लिए शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के एच्छर पुलिस चौकी स्थित शराब ठेके के सेल्समैन की बुधवार रात बीयर के 10 रुपये अधिक मांगने के विवाद में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुलावठी बुलंदशहर निवासी कुलदीप (25) एच्छर पुलिस चौकी क्षेत्र की बिल्डिंग मैटेरियल मार्केट के पास स्थित ठेके पर सेल्समैन था। बुधवार रात करीब दस बजे कुलदीप ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान दो युवक वहां पर पहुंचे और बीयर मांगी।

बताया जा रहा है कि युवक कुलदीप पर प्रिंट रेट से 10 रुपये अधिक वसूलने का आरोप लगाने लगे। इस बात पर उनका विवाद हो गया। युवकों ने दो पिस्टल से चार गोलियां चला दीं। दो गोलियां कुलदीप के सीने में लगीं। वारदात के बाद आरोपी कुछ दूरी पर खड़ी कार में सवार होकर फरार हो गए। कुलदीप को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बीयर के 10 रुपये अधिक मांगने के विवाद में सेल्समैन की हत्या की जानकारी मिली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।- विनीत जायसवाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें