फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली तक खुला रहेगा चाइना कट

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: दिवाली तक खुला रहेगा चाइना कट
विज्ञापन

सेक्टर-18 के व्यापारियों की मांग पर एसपी ट्रैफिक ने दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। अट्टा मार्ग पर चाइना कट बंद होने से परेशान सेक्टर-18 के व्यापारियों ने शनिवार को एसपी ट्रैफिक अनिल झा से मुलाकात की। इस दौरान मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने चाइना कट खोलने की मांग उठाई। त्योहारों के मद्देनजर एसपी ट्रैफिक ने दीपावली तक कट खोले जाने पर सहमति जता दी। दिवाली के बाद कट फिर बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने कहा कि चाइना कट के बंद होने से सेक्टर-18 के व्यापार में भारी कमी हुई है। बाजार में प्रवेश करने का मुख्य रास्ता बंद हो गया है। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान के लिए चाइना कट के दोनों ओर 50 मीटर की दूरी पर यू-टर्न बनाने का सुझाव प्राधिकरण को दिया गया है। अट्टा मार्ग पर लगने वाले जाम को देखते हुए कट बंद किया गया था। दीपावली तक कट को खोल दिया जाएगा। इस मौके पर तरुण चोपड़ा, राजेंद्र वर्मा, मोहम्मद मुस्तफा, एसके सिंघल, नवदीप थरेजा, एस पाहवा, मनमीत गुलाटी, अमित जैन, मुर्तजा गोहर, श्याम गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें