फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय प्राँगण में किया गया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल परिसर में पौधे रोपे
विज्ञापन


तावडू। हर व्यक्ति को साल में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। पौधा लगाने भर से जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती। बच्चे की तरह उसकी देखभाल कर पौधे से वृक्ष बनने तक उसके प्रति हमारा कर्तव्य बनता है। यह बात बुधवार को आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवासन (नूंह) में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत डा. सुलक्षणा अहलावत ने स्कूल परिसर में पौधरोपण के दौरान कही।
विज्ञापन

डा. सुलक्षणा ने स्टाफ एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे जल बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वैसे ही वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आज विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों को काटा जा रहा है लेकिन अफसोस की बात है कि जिस गति से पेड़ों को काटा जा रहा है उस अनुपात में पेड़ों को लगाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें