फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीविजन की अदाकारा माही विज आज नोएडा में, अमर उजाला सपनों की उड़ान कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

Wed, 25 Jul 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
माही विज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टेलीविजन की अदाकारा माही विज आज नोएडा में आएंगी। वे व्हिस्पर चॉइस और अमर उजाला सपनों की उड़ान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। माही महामाया बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को बताएंगी कि मां और बेटी का रिश्ता कितना मजबूत होता है।

विज्ञापन


बेटी को जब भी कोई परेशानी होती है, तो मां को ही दोस्त समझकर बात करती है। बुधवार सुबह 10.30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इस विषय पर छात्राएं अपने मन की बात भी कहेंगी और माही उनके सवालों का जवाब देंगी।

कार्यक्रम में छात्राओं को बताया जाएगा कि पहली बार पीरियड्स होने पर मां ही वह इंसान होती है, जिसके पास बच्चियां जाती हैं, वही उन्हें पूरी जानकारी दे सकती हैं पर आज भी बहुत सी बच्चियां कपड़े के इस्तेमाल के कारण संक्रमण का शिकार हो जाती हैं।
विज्ञापन


पीरियड्स के कारण आज भी साल के तकरीबन 60 दिन बच्चियां स्कूल नहीं जा पातीं। दूसरी तमाम परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। कार्यक्रम में पीरियड्स से संबंधित सभी जिज्ञासाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही महिला डॉक्टर्स कपड़े के इस्तेमाल से होने वाली परेशानियों के बारे में भी विस्तार से बताएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें