फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघरों में खानेपीने की वस्तुओं का ले रहे ज्यादा दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिनेमाघरों में खानपान की वस्तुओं का ले रहे कई गुना दाम
विज्ञापन

-जनशक्ति सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की अवैध पैसे लिए जाने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। मल्टीप्लेक्स में खान-पान की वस्तुओं की एमआरपी या कम कीमत से अधिक दरें ली जा रही हैं। सोमवार को जनशक्ति सेवा समिति की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में बाहर से कोई भी खाने-पीने का सामान ले जाना वर्जित है। इस कारण लोगों को मजबूरन वहीं पर ऊंचे दामों में चीजें खरीदनी पड़ती हैं। 10 रुपये की पानी की बोतल 24 रुपये और 10 रुपये के चिप्स के पैकेट को 40 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। पॉपकॉर्न और कोल्डड्रिंक बाजार की कीमतों से कई गुने ऊंचे दामों पर बिक रहे हैं। जो नियमों का उल्लंघन है। लिहाजा उचित कदम उठाते हुए इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्र के जरिए बताया कि तीन दिन पूर्व मुंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया है कि सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्सों में जाने वाले दर्शकों को बाहर से खाने पीने की वस्तुएं ले जाने की अनुमति प्रदान की जाये। इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार से इसका जवाब भी तलब किया है। यह महत्वपूर्ण विषय होने के कारण प्रदेश में भी खाने-पीने का सामान बाहर से लाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें