नूंह। जिले में सोमवार को 60 नए संक्रमित मिले हैं। नूंह में 23, इंडरी में 3, तावडू में 15, पिनगवां में 1, नगीना में 6, पुन्हाना में 5 और फिरोजपुर झिरका में 7 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 87 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 459 है। जिले में अभी 2199 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4362 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3836 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 93295 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 68315 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 24980 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 248436 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 240960 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।