फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 16 चोरी की बाइकों के साथ छह युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-गिरोह का सरगना राहुल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रेकी कर करता था बाइक चोरी
-अलग-अलग थानों में दर्ज निकले दर्जनों मुकदमे, दो साल से सक्रिय था गिरोह
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सोमवार को सेक्टर चाई-4 के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16 चोरी की बाइकें, फर्जी नंबर प्लेट और तीन चाकू बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान गिरोह का सरगना घोडी बछेड़ा दादरी के राहुल, रोहित, शामली के सुमित, बुलंदशहर के संदेश, प्रतापगढ़ के सचिन और अलीगढ़ के अर्जुन के रूप में हुई हैं।
गिरोह पिछले दो साल से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी अबतक 20 से अधिक वाहनों को चोरी कर बेच चुके हैं। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सक्रिय थे। यह गिरोह खासकर हीरो स्प्लेंडर की रेकी कर चोरी करता था। गिरोह का सदस्य अर्जुन बाइक मिस्त्री है, जो चोरी की नई बाइकों से महंगे पार्ट्स निकालकर ग्राहकों को बेचता था। बाकी सदस्य चोरी की बाइकें बाजार में लोगों को सस्ते दाम पर जरूरत बताकर बेचते थे। पकड़े जाने के डर से गिरोह के सदस्य अपने पास नाजायज चाकू भी रखते थे। आरोपी पिछले दो वर्षों में ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर, नॉलेज पार्क, सेक्टर-39 और अन्य स्थानों से कई दोपहिया वाहन चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन

बरामद 16 बाइकों में से पांच की चोरी की जगहों की पुष्टि हो चुकी है। इनके संबंध में विभिन्न थाने में केस दर्ज मिला है। जबकि 11 अन्य के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। 11 बाइकों के मूल मालिक और चोरी की जगह की जांच की जा रही है। गिरोह बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर उन्हें बेचने की भी कोशिश करता था।
विज्ञापन

आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास : आरोपी खासतौर से बाजार, फैक्टरी आदि के बाहर खड़ी पुरानी बाइकों को निशाना बनाते थे। इन बाइकों को लॉक आसानी से खुल जाता था। इस कारण बदमाश पुरानी चाबी या मास्टर की के जरिये पुरानी बाइक का लॉक खोलकर फरार हो जाते थे। चोरी से पूर्व बदमाश रेकी करते थे। चोरी के बाद इन बाइकों को चाई-4 के पास जंगल की झाड़ियों में खड़ा करते थे। गिरोह के सरगना राहुल के खिलाफ सूरजपुर, नॉलेज पार्क, बीटा-2, दादरी, सेक्टर-39 नोएडा सहित अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और नकली नंबर प्लेट से संबंधित 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रोहित, सुमित, संदेश, सचिन और अर्जुन का भी लंबा आपराधिक बैकग्राउंड पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें