नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई। इंडरी खंड के कुर्थला गांव निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति की जान चाली गई, फरीदाबाद के अस्पताल में 15 सितंबर से उसका इलाज चल रहा था। वहीं जिले में 6 और लोग संक्रमित मिले हैं। 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
फिरोजपुर झिरका में तीन, सिंगार में एक, नूंह में एक और जौरासी में एक केस मिले हैं। जिले में कुल 64 मरीज हैं। 1123 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1036 मरीज ठीक हो चुके हैं। 23 की मौत हो चुकी है। 28927 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 27697 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1230 लोगों की निगरानी जारी है। 62012 के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 59984 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 587 की रिपोर्ट आनी बाकी है।