फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लोगों ने कोरोना को हराया, 6 और में संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में रविवार को कोरोना के 6 नए मामले सामने आए। वहीं 10 मरीज ठीक भी हुए। उजिना में दो, सौंख में एक, खेड़ली में एक, फिरोजपुर झिरका में एक और नूंह में एक केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 83 मरीज हैं। कुल 1092 मामले सामने आए हैं। इनमें से 988 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 21 लोगों की मौत हो चुकी है। 28612 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 27155 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1421 संदिग्धों की निगरानी जारी है। 57481 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 55463 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 623 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें