फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अप्रैल के 13 दिनों में 6 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जनवरी से मार्च के बीच जिले में कोरोना से सिर्फ एक मौत हुई थी, लेकिन अप्रैल के 13 दिनों में कोरोना से छह मौतें हो चुकी हैं। इनमें से तीन लोगों की मौत 48 घंटे में हुई है। मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में जिले में चार मौतों की जानकारी दी गई है। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 97 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 12 अप्रैल को जिले में दो ही मौतें हुई थीं।
पोर्टल पर दिखाई गईं दो अन्य मौतों के मामले पहले के हैं जिनका डाटा देर से अपलोड हुआ है। सोमवार को 71 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना से दम तोड़ा था। वहीं, जेवर निवासी एक पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य ने जिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। जबकि बिलासपुर निवासी युवक ने रविवार को इलाज के दौरान ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में जान गंवाई थी। 4 अप्रैल को सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में 80 वर्षीय हृदय रोग के मरीज बुजुर्ग ने जान गंवाई थी। जिले में कोरोना से कुल मृत्युदर 0.3 है जबकि प्रदेश में यह 1.3 है।
पिछले महीने प्रदेश में यह 1.4 थी जबकि जिले में यह 0.1 थी। इधर, राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना के 229 नए मरीज मिले हैं। अब जिले में यह आंकड़ा 27,953 हो गया है। इनमें 26,258 स्वस्थ हो चुके हैं और 1602 सक्रिय मरीज हैं। सक्रिय केस की संख्या में जिला प्रदेश में सातवें व ठीक हुए मरीजों के मामले में आठवें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें